फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन, पोल शिफ्ट न होने से नहीं बन पा रही एप्रोच रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीसलपुर रोड पर नकटिया पुल की एप्रोच रोड नहीं बन पा रही है। पावर कॉरपोरेशन को बिजली लाइन और पोल शिफ्ट करने के लिए तय धनराशि देने के बाद भी काम न होने से सेतु निगम के अधिकारी परेशान हैं। नकटिया पर दो-दो लेन के दो पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। एक पुल बन गया है दूसरे का निर्माण चल रहा है। एप्रोच रोड बनाने के लिए बिजली लाइन और खंभे हटाए जाने हैं। इसके लिए पावर कॉरपोरेशन ने 1.10 करोड़ रुपये मांगे थे। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह धनराशि जमा कर दी गई है लेकिन कारपोरेशन ने काम नहीं शुरू कराया है, जबकि पुल के दोनों तरफ एप्रोच रोड बनाने के लिए बिजली लाइन और खंभे हटने जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें