फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौस पाक के उर्स पर सजी मुशायरे की महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हजरत गौस पाक सैय्यदना मोहिउद्दीन अबु मोहम्मद शेख अब्दुल कादिर जीलानी गौस पाक का उर्स फूटा दरवाजा स्थित झंडा शरीफ पर दूसरे रोज भी जारी रहा। इसमें जहां दिन भर मन्नतो मुराद और तकरीब का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

गौस पास के झंडे पर रविवार को दिनभर अकीदतमंदों का तांता लगा रहा। कोई मन्नतो मुराद मांगने में मशगूल रहा तो कोई बीमारी से शिफा के लिए अर्जियां लगाता रहा। शाम को यहां हजरत मीर वत्तन साहब की मजार शरीफ पर शहर के तमाम इलाकों से आए लोग ने चादरपोशी-गुलपोशी की। इनका कमेटी के सदर अकलीम बेग ने फूल बरसा कर स्वागत किया। रात को गौसे आजम की शान में मुशायरे की महफिल सजाई गई। जो एम हसीन हाशमी की सरपरस्ती और नबीरे आला हजरत मौलाना तौकीर रजा खां की सदारत में मुकम्मल हुई। निजामत असरार नसीमी ने की। कमेटी के फराज मियां ने बताया कि सोमवार को रात 9 बजे तकरीर होगी और देर रात 2:38 बजे गौसे आजम का कुल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें