बरेली। हजरत वासिल शहीद उर्फ पहलवान साहब के चल रहे उर्स का मंगलवार को कुल शरीफ की रस्म के साथ समापन हो गया। उर्स के सभी कार्यक्रम नबीरा-ए-आला हजरत मौलाना तौकीर रजा खां की सरपरस्ती में संपन्न हुए। सदारत मुफ्ती-कारी डॉ. फुरकान रजा नूरी सदर मुसर्रिस रजवी दारुल उलूम मंजरे इस्लाम व संचालन शहर इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम की और मजार शरीफ पर उर्स की सारी तैयारी वक्फ नंबर 383 मजार पहलवान साहब के अध्यक्ष डॉ. नफीस खां की देखरेख में हुई। नातो मनकबत से महफिल ने समां बांधा।