बरेली। बरेली कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयं सेविका पूजा ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित विवेकानंद केंद्र में आयोजित दस दिवसीय शिविर में अपने कौशल का प्रदर्शन कर मेडल हासिल किया है। शिविर से वापस लौटने पर मंगलवार को पूजा को बीसीबी प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शालिनी सिंह ने बताया कि कैंप के लिए पिछले दिनों हुए प्री कैंप में प्रतिभाग के लिए बरेली से पूजा का चयन हुआ था।