फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 शिया हल्के में कई जगह हुआ चिरागां, महफिलें भी सजाई गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शिया समुदाय में ईद मिलादुन्नबी का जश्न शनिवार को भी मनाया गया। कई जगह चिरागां व रौशनी के अलावा महफिलें भी सजाई गईं। मुबारकबाद देेने का भी सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर खास तौर से जखीरा के इमामबाड़ा जुर्रियत हुसैन काजमी में अजादार हुसैन काजमी की ओर से चिरागां किया गया। इसमें बड़ों के साथ बच्चे भी शामिल रहे। सभी ने एक दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद पेश की। गढैया में जफर अब्बास नकवी की ओर से जश्न मनाया गया और एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इसी तरह लीची बाग कालोनी में शाहनवाज काजमी की ओर से रौशनी का सिलसिला देर रात तक चला। वहीं रात में पुराना शहर आदि इलाकों में महफिलों का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें