फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स-ए-वासिल का पोस्टर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

आज से शुरू होंगी तकरीब, रात में होगी उलमा की तकरीर

बरेली। हजरत शाह वासिल शहीद उर्फ पहलवान साहब का चार रोजा उर्स-ए-वासिल शनिवार से शुरू होगा। इसका शुक्रवार को पोस्टर जारी किया गया। उर्स की तकरीब नबीरे आला हजरत मौलाना तौकीर रजा खां की सरपरस्ती में अदा की जाएंगी।
विज्ञापन

दरगाह कमेटी के प्रबंधक डॉ. नफीस खां ने बताया कि शनिवार को उर्स की तकरीब सुबह कुरान ख्वानी से शुरू होगी। शाम छह बजे मदरसे के बच्चों को तबर्रुक तकसीम किया जाएगा। रात नौ बजे से उलमा की तकरीर और नातो मनकबत का मुकाबला होगा। प्रमुख कार्यक्रम में दूसरे रोज भी तकरीर और नातो मनकबत की महफिल होगी। 18 नवंबर को शाम छह बजे मजार शरीफ पर चादरपोशी और संदल पेश किया जाएगा। जलसे में रात 1:40 बजे मुफ्ती आजम हिंद का कुल होगा। 19 नवंबर को सुबह आठ बजे से जलसा और दिन में 11:40 बजे पहलवान साहब का कुल होगा। इससे पहले मोहम्मद शफी, इमरान रजा खां, नोमान रजा खां, फरहान रजा खां, शहजाद पठान नियाजी, वासिफ यार खान आदि ने पोस्टर जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें