फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शियाओं ने मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का जश्न शिया समाज में अकीदत और जोश के साथ मनाया गया। वहीं छोटे इमाम जाफर सादिक की यौमे विलादत पर इमामबाड़ों में महफिलें सजी और घरों पर लोगों ने चिरागां किया।
विज्ञापन

शिया हलके में शुक्रवार को रबीउल अव्वल की 17 तारीख को जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाई गई। इसे लेकर शहर के तमाम शिया इलाकों में भारी उत्साह रहा। दिन भर एक दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला चलता रहा। नियाज नजर भी हुई। शाम को घरों में चिरागां भी किया गया। इस बीच इमामबाड़ों में महफिलें भी सजाई गईं। इस मौके पर किला स्थित दीवानखाना इमामबाड़ा में तालिब बरेलवी की ओर से महफिल आयोजित की गई। इसे मौलाना मोबीन हुसैन सेंथली ने खिताब किया। हदीसे किसा मौलाना समर हैदर आब्दी ने की। महफिल में नबी-ए-करीम की शान और छोटे इमाम जाफर सादिक की शान में शायरों ने कलाम पेश किए। इस दौरान शायर हानी बरेलवी, अली हाशिम जैदी, जीशान हैदर, रिजवान बरेलवी, एजाज अब्बास नकवी, अदील जाफरी, अली जमाल, सज्जाद अमरोही आदि ने कलाम सुनाए। निजामत मौलाना अली आलिम जैदी ने की। आल इंडिया अंजुमन गुलदस्ते हैदर के मीडिया प्रभारी शानू काजमी ने बताया कि इसी तरह अन्य जगहों पर भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें