बरेली। कथा वाचिका यशुमती ने कहा कि भगवान राम की प्रत्येक लीला में जीवन दर्शन है। आनंद आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा में उन्होंने भगवान राम की बाल लीला, विवाह लीला, वन लीला और राज्य लीला का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हमें स्वयं को देखना चाहिए। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से अनेक कष्ट दूर होते हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने कथा में राम और लक्ष्मण के जनकपुरी पहुंचने का वर्णन किया। संवाद