आईटीबीपी में भी मनाई गई गुरुनानक देव की जयंती
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। आईटीबीपी के बुखारा कैंप में मंगलवार को श्री गुरुनानक देव जी महाराज की 550वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। डीआईजी एपीएस निम्बाडिया के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में पदाधिकारियों और उनके परिजन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कैंप स्थित गुरुद्वारे में निशान साहिब का चौला बदला गया। इसके बाद डीआईजी ने गुुरुनानक देव जी के उपदेशों पर प्रकाश डाला। संवाद