कोहाड़ापीर पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने किया स्वागत
बरेली। जुलूसे मोहम्मदी का रास्ते भर विभिन्न संगठनों और राजनीतिक पार्टियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। हर धर्म के लोगों ने जुलूस पर फूल बरसाए और तोहफे दे कर सौहार्द का संदेश दिया। कोहाड़ापीर पर कांग्रेस ने कैंप लगाकर जुलूस का स्वागत किया। पुष्पवर्षा के साथ अंजुमनों के सदर की दस्तारबंदी की और मिठाई के पैकेट बांटे। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां, अजय शुक्ला, अनुज गंगवार, अनीस सकलैनी, अवनीश बख्शी, मखदूम अंसारी, स्वप्निल शर्मा आदि मौजूद रहे।
कोहाड़ापीर पर ही कैंप लगाकर आरएसी के नायब सदर मौलाना अदनान रजा कादरी की सरपरस्ती में जुलूस का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। अंजुमन के सदर की दस्तारबंदी की गई। यहां अब्दुल्लाह रजा कादरी, उस्मान रजा खां, जुनेद खां, सईद सिबतैनी, मौलाना अहमद हसन, आसवी, इब्ने हसन, फुरकान रजा, जुल्फिकार अहमद, मोईद रजा आदि मौजूद रहे।
नावल्टी पर आईएमसी और दरगाह पहलवान साहब कमेटी ने जुलूस का स्वागत किया। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने मुबारकबाद देते हुए पदाधिकारियों के साथ फूल बरसाए और अंजुमन के पदाधिकारियों की दस्तारबंदी की। यहां प्रवक्ता डा. नफीस खान, अफजाल बेग, मुनीर इदरीसी, नदीम खान, सलीम खान, इमरान, फरहान, इफ्तेखार कुरैशी, मोहम्मद शफी, रईस कुरैशी आदि मौजूद थे।