बरेली। सनातन धर्म मंदिर में चित्र-विचित्र की भजन संध्या में लोग झूमने को मजबूर हो गए। उन्होंने भजन संध्या की शुरुआत ‘मेरी विनती यही है राधा रानी’ भजन से की। इससे पहले उन्होंने कहा कि कलयुग में इंसान का उद्धार संकीर्तन करने से होता है। दिन में घर में एक बार भगवान का गुणगान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कृपा न होती जो आदत तुम्हारी, तू मेरा यार है दिलदार है, मैं तेरी गलियों का आशिक हूूं तू एक नगीना, बनकर तितली मैं उड़ता फिरू आदि भजन सुनाए। भजन संध्या में कमल नयन सपड़ा, मीना कक्कड़, प्रेमलता, मुदित बांगा, पुनीत अरोरा, मनमोहन सब्बरवाल आदि मौजूद रहे। सनातन धर्म मंदिर के संजीव चांदना ने बताया कि सोमवार को साध्वी पूर्णिमा की भजन संध्या होगी। संवाद