फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मामले में फैसले को लेकर सभी तहसीलों में अलर्ट

विज्ञापन
अयोध्या मामले में फैसले को लेकर सभी तहसीलों में अलर्ट - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। रामजन्म भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला शनिवार सुबह साढ़े दस बजे आने की सूचना मिलते ही सभी तहसीलों में प्रशासन अलर्ट हो गया है। रात में ही अफसरों ने सभी थानों को आदेश जारी कर जगह-जगह फोर्स तैनात करा दिया। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ही निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। इसके साथ ही राजस्व और पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीमों की उनके हलकों में ड्यूटी लगा दी गई है। इन टीमों को अपने क्षेत्र में रहकर हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की विवादित टिप्पणी या अफवाह की जानकारी पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। थाना और चौकी प्रभारियों को लगातार क्षेत्र में रहकर गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को अफसरों ने सभी तहसीलों में ग्राम प्रधानों और सचिवों के साथ बैठक की और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें