फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स-ए-शराफती में कई प्रांतों से पहुंचा जायरीन का कारवां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उर्स-ए-शराफती के दूसरे रोज रौनक में और भी इजाफा हो गया। तकरीब का सिलसिला बदस्तूर जारी है। जायरीन की भीड़ भी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच कई प्रांतों से जायरीन का कारवां भी पहुंचा।
विज्ञापन

हजरत शाह शराफत अली मियां का 52वां उर्स इन दिनों शाहबाद स्थित खानकाह पर चल रहा है। इस कड़ी में बृहस्पतिवार को उर्स की तकरीब सुबह कुरान ख्वानी से हुई। इसके बाद से दरगाह शरीफ पर जायरीन की हाजिरी का सिलसिला शुरू हो गया। चादरों के जुलूस का भी दिन भर रैला लगा रहा। वहीं मजार शरीफ पर हाजिरी देने और पीरो मुर्शिद शाह सकलैन मियां से मिलने वालों का भी तांता लगा रहा। इसी बीच महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार से जायरीन का सकलैनी कारवां भी यहां पहुंच गया, जिसका जंक्शन पर कैंप लगाकर मुहिब्बाने शाह सकलैन की ओर से जोरदार इस्तकबाल किया गया। यहां कैंप का उद्घाटन शाम को अल्हाज गाजी मियां ने किया। कैंप की व्यवस्था में मोहसिन आलम सैय्यद आमिर, कामरान सकलैनी, खुर्रम, मुशाहिद, जमील, मुनीर, यावर आदि शामिल रहे। रात में जलसा हुआ।
दूसरे शहरों से भी पहुंचे चादरों के जुलूस
बरेली। बरेली शहर और कस्बों के अलावा मुरादाबाद, रामपुर के भी दर्जनों गांव और कस्बों से चादरों के जुलूस पहुंचे। जुलूस हाजी लतीफ, इंतजार सकलैनी, इलियास सकलैनी, नजाकत सकलैनी, सज्जाद सकलैनी, इल्यास सकलैनी, यूसुफ आदि के नेतृत्व में पहुंचे। यहां पहुंची चादरों को मजार शरीफ पर पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें