बरेली। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में रागी गगनदीप सिंह ने सबद-कीर्तन करके संगत को निहाल किया। उन्होंने सिद्ध बोलन शुभ बच्चन, धन्न तेरी वड्डी कमाई सबद सुनाकर संगत को निहाल किया। इससे पहले रागी दिलीप सिंह ने गगन में थालि रवि चंद दीपक, बने तारिका मंडल जगत मोती, घरि घरि बाबा गावी रे सबद सुनाई। आयोजन में गुरचरण सिंह, एमपी सिंह, गुरुदर्शन सिंह आदि का सहयोग रहा। संवाद