फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीयत के दायरे में रहकर ही मनाएं ईद मिलादुन्नबी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ईद मिलादुन्नबी को लेकर अंजुमनों की मदरसा जामियतुर रजा में बैठक हुई। इसमें सीबीगंज क्षेत्र से निकलने वाली अंजुमनें शामिल हुईं। इस मौके पर जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां ने सदारत करते हुए मुसलमानों से शरीयत के दायरे में रहकर ईद मिलादुन्नबी मनाने की अपील की। साथ ही जुलूस में डीजे लेकर चलने की भी ताकीद की है। उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी हमारे रसूले पाक की पैदाइश का दिन है। आप लोग अपने घरों में रोशनी और सजावट करें। छतों पर झंडे लगाएं। नए कपड़े पहनें और घरों में नियाज नजर करें। इसके अलावा पुराना शहर और नए शहर में निकलने वाले जुलूस में स्टंट आदि के अलावा कव्वाली और म्यूजिक वाली नात न बजाने की अपील की। बैठक में मौलाना शकील, मौलाना शहजाद, कारी शर्फुद्दीन, मौलाना अजीमुद्दीन अजहरी, समरान खान, शमीम खां सुल्तानी, डॉ. मेंहदी हसन, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें