बरेली। जयपुर के भजन गायक कुमार गिरिराज ने श्याम प्रभु खाटू वालों के सुंदर भजन सुनाए। अंतिम दिन हुई भजन संध्या के दौरान श्रोताओं ने भजनों पर नृत्य भी किया।
नई बस्ती के एक बैंक्वेट हाल में श्री श्याम प्रेम मंडल ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन उन्होंने श्री श्याम प्रभु की भजन संध्या की शुरुआत करुणामयी, कृपा मई मेरी दयामयी राधे भजन से की। इसके बाद उन्होंने जीयो जीयो जी म्हारा मदन गोपाल, हिचकी आव रे सांवरा मन्ने, गोपाल मेरा है गोविंद मेरो है समेत कई भजन सुनाए। कार्यक्रम से पहले श्री श्याम प्रभु की ज्योति जगाई गई। इसके बाद गणेश वंदना, गुरु वंदना और हनुमान वंदना हुई। भजन संध्या देर तक चलती रही। संवाद