फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री श्याम प्रभु खाटू के भजनों से आनंद आश्रम हुआ भक्तिमय

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भजन गायक कुमार गिरिराज के करुणामयी कृपामयी मेरी दयामयी राधे के भजन पर लोग झूम उठे। उन्होंने श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्री श्याम प्रेम मंडल ट्रस्ट का वार्षिकोत्सव आनंद आश्रम में मनाया गया। श्री श्याम साप्ताहिक भजनोत्सव में जयपुर से आए कुमार गिरिराज ने श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के भजनों की माला से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कीर्तन की है रात बाबा, हरे राम हरे राम, जते थे हनुमान, हारे के सहारे आज, तेरा दास पुकारे आजा, हारे का तू है सहारा सांवरेे, हमरे भी तुझको पुकार सांवरे आदि भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इससे पहले श्री श्याम प्रभु की ज्योति जगाने के बाद गणेश वंदना, गुरु और हनुमान वंदना हुई। शुक्रवार को स्टेशन रोड पर स्थित बंगला नंबर सात में सतीश अग्रवाल के निवास पर भजन संध्या होगी। इस अवसर पर प्रेमप्रकाश अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल, निरंकार शरण अग्रवाल, कमल गोयल, हरिओम अग्रवाल, मुरारीलाल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें