बरेली। राजकीय इंटर कॉलेज धारचूला पिथौरागढ़ के 16 मेधावी विद्यार्थियों ने गुरुवार को अमर उजाला प्रेस का भ्रमण किया। यहां प्रिंटिंग मशीन, संपादकीय विभाग को देखा। कलर प्रिंटिंग, न्यूज कलक्शन की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने सवाल भी पूछे। उनको अखबार छपने की प्रक्रिया बताई गई। विद्यार्थियों की टीम दो दिन के भ्रमण पर बरेली आई है। आईटीबीपी के डीआईजी एपीएस निम्बाडिया ने अमर उजाला की प्रशंसा की।