बरेली। जखीरा स्थित शबाब जैदी के इमामबाड़े से 14 सफर का कदीमी जुलूस निकाला गया। इसमें अंजुमनों की ओर से सीनाजनी और नोहाख्वानी भी की गई।
इससे पहले इमामबाड़े में मौलाना मोबीन हुसैन सेंथली ने मजलिस को खिताब किया। गुलरेज हुसैन जैदी और शाहनवाज हुसैन काजमी की सरपरस्ती में जुलूस निकाला गया। जो अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ जखीरा के ही कुबड़ी पाकड़ स्थित जुुर्रियत हुसैन काजमी के इमामबाड़ा पहुंचा। इसमें अंजुमन गुलदस्ते हैदरी, शमशीरे हैदरी, आल इंडिया गुलदस्ते हैदरी ने नोहाख्वानी की। यहां शानू काजमी, अजादार काजमी, अजहर अब्बास नकवी, मुजफ्फर हुसैन काजमी, जशन अब्बास, सफदर हुसैन काजमी, रफत बिनौरी आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी शानू काजमी ने बताया कि मंगलवार को जखीरा चिड़ीमार के कुआं स्थित अमीर हैदर के इमामबाड़े से रात 9 बजे जुलूस निकाला जाएगा। ब्यूरो