बरेली। मकान का निर्माण होने से हो रही गंदगी का विरोध करने पर एक महिला वकील से पड़ोसी ने घर में घुसकर मारपीट की। उनसे और उनकी बहन से छेड़छाड़ भी की गई। महिला वकील ने सोमवार को साथी वकीलों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत की।
प्रेमनगर क्षेत्र निवासी एक महिला वकील का पड़ोसी अपने घर में कुछ निर्माण कार्य करा रहा है। वकील के मुताबिक इससे गली में गंदगी रहती है। नालियां भी चोक हो गईं हैं। कई बार विरोध करने पर पड़ोसी नहीं माने तो उन्होंने पुलिस से शिकायत करने की बात कही। आरोप है कि इससे खफा पड़ोसी ने सोमवार को उनके घर में घुसकर मारपीट की। उनसे और उनकी बहन से छेड़छाड़ की गई। मां बचानें आईं तो उन्हें भी पीटा गया। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।