फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचवटी में भरत को देखकर क्रोधित हो गए लक्ष्मण

विज्ञापन
पंचवटी में भरत को देखकर क्रोधित हो गए लक्ष्मण - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। कैकेई के वरदान मांगने के बाद राम, लक्ष्मण और सीता वन को प्रस्थान करते हैं। वह पंचवटी में कुटिया बनाकर रहने लगते हैं। एक दिन लक्ष्मण देखते हैं कि भरत सेना के साथ पंचवटी की ओर आ रहे हैं। आक्रोशित होकर वह तुरंत ही राम को बताते हैं कि भरत युद्ध करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन भगवान राम भरत के आने की खबर सुनकर फूले नहीं समाते। पंचवटी में पहुंचकर भरत राम के गले लग जाते हैं। अब लक्ष्मण का भ्रम दूर हो जाता है। विंडरमेयर रामलीला बरेली समिति की ओर से रंग विनायक रंग मंडल के कलाकारों ने इस वृतांत का बहुत ही सुंदर ढंग से मंचन किया। डॉ. ब्रजेश्वर सिंह ने बताया कि रामलीला में प्रवेश निशुल्क है। रामलीला में डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ. गरिमा सिंह, राजा चावला, संजीव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें