फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासलीला में श्रीकृष्ण जन्म, नंदोत्सव का हुआ मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्रीराधा-कृष्ण रासलीला समिति की ओर से सौ फिटा रोड स्थित मनकामेश्वर पार्क में चल रही रासलीला के दूसरे दिन श्रीकृष्ण जन्म का मंचन किया गया। वृंदावन से आए कलाकारों का मंचन देख दर्शन मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

भगवान विष्णु श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लेते हैं। वह माता देवकी और वासुदेव को बताते हैं कि पूर्व जन्म में उन्होंने और माता जसोदा ने मेरी भक्ति कर मेरे जैसे पुत्र की प्राप्ति की कामना की थी। आप दोनों की कामनाओं को पूरा करने के लिए कृष्ण के रूप में जन्म लिया है। माता देवकी ने कृष्ण को कंस के कारावास में जन्म दिया। जन्म के बाद वासुदेव ने कृष्ण को जसोदा के पास नंदगांव पहुंचा दिया। नंदगांव में नंदोत्सव मनाया गया। हर ओर खुशी की लहर दौड़ गई। रासलीला आयोजन में अनुपम दीक्षित, प्रदीप सक्सेना, श्याम अग्रवाल, राजेश राघव, भारत मूलचंदानी, संजय अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें