बरेली। मोहर्रम जुलूस के दौरान कोई हादसा नहीं होने और सप्लाई सुचारु रखने के लिए बिजली विभाग ने सभी थानों पर अवर अभियंता और सहयोगी स्टाफ तैनात कर दिया है। साथ ही कोई लाइन उतारने अथवा ना काटने को कहा है, क्योंकि इससे सप्लाई में अव्यवस्था हो सकती है, लेकिन जुलूस वाले रास्तों की लाइनें बंद रहेंगी।
एसई शहर एनके मिश्रा ने सभी शहरी थानों पर जेई तैनात कर दिए हैं, जो कि जुलूस संपन्न होने तक निर्धारित थानों में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कोतवाली में मनीष गुप्ता, सुभाषनगर- मनजीत सिंह, कैंट- आरके वर्मा, किला- सुनील पटेल, सीबीगंज- शैलेंद्र कुमार, प्रेमनगर- गेनूराम और बारादरी में नीरज पवार को लगाया है, जबकि संवेदनशील बहेड़ी थाना क्षेत्र में राजू सागर तैनात रहेंगे। वर्षों से प्रशासनिक लापरवाही से बहेड़ी, भोजीपुरा, शाही, शेरगढ़, नवाबगंज, देवरनियां, आंवला आदि थाना क्षेत्र में विवाद हो रहे हैं। इस बार भी खुफिया रिपोर्टों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। पिछले दिनों भगवानपुर धीमरी में भी बिजली लाइनें उतारने को लेकर विवाद उपजाने की कोशिश हुई थी, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया था।