फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम पर लागू किया ट्रैफिक प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मोहर्रम की वजह से मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने शहर के 17 प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है। भारी वाहनों की शहर में पूरी तरह नो एंट्री रहेगी और उन्हें शहर के बाहर से ही दूसरे रास्तों पर निकाल दिया जाएगा। डायवर्जन वाले सभी प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस के साथ सिविल पुलिस को भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार के मुताबिक मोहर्रम के कारण मंगलवार दोपहर 12 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा जो मोहर्रम के जुलूसों के खत्म होने तक लागू रहेगा। मुख्य रूप से यह डायवर्जन शहर के 17 इलाकों में लागू होगा। इनमें रामगंगा तिराहा, चौकी चौराहा, दूल्हा मियां मजार, मिनी बाईपास तिराहा, सिटी सब्जी मंडी चौराहा, बाकरगंज क्रासिंग, चौपुला पुल, डेलापीर तिराहा, इज्जतनगर स्टेशन, श्यामगंज चौराहा, सत्यप्रकाश पार्क, बजरंग ढाबा, इन्वर्टिस विवि के पास जीरो प्वाइंट, जीरो प्वाइंट परसाखेड़ा. नरियावल और आठवीं वाहिनी पीएसी नहर के पास का इलाका शामिल है। इन सभी स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ ही सिविल पुलिस भी तैनात रहेगी और वाहनों को निर्धारित मार्गों से निकलवाएगी।

यहां-यहां होगा डायवर्जन
- बदायूं रोड से आने वाले भारी वाहन रामगंगा तिराहा बुखारा मोड़ से फरीदपुर होते हुए निकाले जाएंगे। कोई भारी वाहन रामगंगा तिराहा से चौपुला ओवरब्रिज की तरफ नहीं जाएगा।
विज्ञापन

- लखनऊ से दिल्ली मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
- दिल्ली-मेरठ से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन परसाखेड़ा बड़ा बाईपास से फरीदपुर होकर निकाले जाएंगे।
- पीलीभीत व नैनीताल से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन भी बड़ा बाईपास और फरीदपुर होकर निकाले जाएंगे।
- पीलीभीत बीसलपुर और बरेली की ओर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बुखारा मोड़ होकर रामगंगा से निकाले जाएंगे।
- पीलीभीत व नैनीताल दिशा से दिल्ली जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास होते हुए निकाले जाएंगे।
- रामपुर से आने वाली रोडवेज बसें मिनी बाईपास से दोपहर 12 बजे से जुलूस की समाप्ति तक चौपुला की ओर नहीं आएंगी। इन्हें इज्जत नगर, डेलापीर, पीलीभीत बाईपास, सेटेलाइट, चौकी चौराहा होकर पुराने रोडवेज स्टैंड लाया और ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

- चौकी चौराहा से चौपुला की ओर कोई भी रोडवेज बस इस अवधि में नहीं जाएगी। इन्हें सेटेलाइट होकर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें