बरेली। श्री हरि मंदिर में चल रहे राधाष्टमी महोत्सव के भजन संध्या के अंतिम दिन वृंदावन धाम की कृष्ण प्रिया और अलका गोयल ने मधुर भजनों से भक्तों को भावविभोर किया। उन्होंने ‘मैं मनावा तेरा लाडला गणेश’ ‘सांवरिया आजा सांवरिया आजा’ ‘श्याम तेरी मुरली पागल कर जाती है’ ‘नी मैं नचना मोहन दे नाल आज मेनू नच लेन दे’ जैसे सुमधुर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
वहीं, श्री बांके बिहारी मंदिर में चल रहे राधाष्टमी महोत्सव में गुरुवार को श्री निष्काम संकीर्तन मंडल की ओर से भजन संध्या का आयोजन हुआ। उन्होंने ‘मेरे कान्हा की मुरली ने बना दिया दीवाना’ ‘वृंदावन में रास रचायो कन्हैया ने’ ‘तेरी मुरली की धुन पर बलिहारी जाऊं’ ‘राधा जी को बरसाना प्यारा लगे’ आदि भजन सुनाए। आयोजन में श्री बांके बिहारी कल्याण समिति सेवा मंडल का सहयोग रहा।