फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मेडिकल रिपोर्ट से तय होगा... राजेश या सोनिया

विज्ञापन
मेडिकल टेस्ट से तय होगा... राजेश या सोनिया - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर मंडल रेलवे वर्कशाप में कार्यरत टेक्नीशियन राजेश उर्फ सोनिया का मंगलवार को रेलवे अस्पताल में अफसरों के निर्देश पर मेडिकल कराया गया। मेडिकल के बाद रिपोर्ट गोरखपुर मुख्यालय को भेज दी गई है। अब रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि टेक्नीशियन को राजेश नाम से जाना जाएगा या फिर सोनिया।
विज्ञापन

दो साल पहले वर्कशॉप में कार्यरत टेक्नीशियन राजेश पांडेय लिंग परिवर्तन कराकर लड़की बन गए थे और अपना नाम सोनिया रख लिया था। उनका कहना था कि लड़कियों की तरह उन्हें रहना और घूमना पसंद है। उसके बाद वह सोनिया बनकर रहने लगे। सूत्रों का कहना है कि सोनिया बनने में उन्होंने काफी रुपये खर्च किए थे। उसके बाद से उन्होंने स्त्री की वेशभूषा में वर्कशाप आना शुरू कर दिया। उसकी मांग है कि कागजों में भी उसका नाम राजेश की जगह सोनिया करा जाय। ताकि भविष्य में नौकरी को लेकर कोई दिक्कत न आए। इसी मांग पर रेलवे अधिकारियों ने राजेश का मेडिकल कराने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को इज्जतनगर स्थित रेलवे अस्पताल में उसका मेडिकल टेस्ट किया गया। इसके बाद रिपोर्ट गोरखपुर मुख्यालय भेज दी गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही तय होगा कि टेक्नीशिय को राजेश नाम से जाना जाएगा या फिर सोनिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें