बरेली। बरेली के हज यात्री काबा शरीफ पहुंच गए हैं। वहां पहुंचकर लोगों ने खुदा का शुक्र अदा करते हुए दुआएं मांगी, काबा शरीफ का तवाफ किया और नमाजें भी अदा कीं।
हज यात्रा पर गए हज ट्रेनर हाजी यामीन कुरैशी ने वहां से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बताया कि विभिन्न मुल्कों के हज यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला अभी जारी है। उन्होंने बताया कि वहां पर गर्मी बहुत ज्यादा है। दिन में लगभग 42 डिग्री और रात में लगभग 29 डिग्री तापमान रहता है। इसके साथ ही वहां की व्यवस्थाओं और खान-पान के बेहतर इंतजाम के बारे में भी जानकारी दी। इसी तरह और भी लोगों का फोन बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी के पास आया। उन्होंने यह भी बताया कि सऊदी अरब में उनकी समिति के हाजी शाहबाज खान और हाजी शराफत खान मक्का और मदीना में आजमीनों का इस्तकबाल कर जरूरत पर मदद भी कर रहे हैं।