बरेली। आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के चैयरमैन एवं बुजुग आलिमे दीन मौलाना मोहम्मद मिर्जा अशफाक के इंतकाल से पूरा समाज गम में हैं। इस पुरमलाल माहौल में शिया समाज के लोगों की एक शोक सभा पुराना शहर की बैतुस्सलात मस्जिद में संपन्न हुई। इसमें मिर्जा अशफाक की रूह को तस्कीन और सवाब के लिए खिराजे अकीदत पेश की गई।
इस दौरान शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य अधिवक्ता कलीम हैदर नकवी सैफी ने उनकी जिंदगी पर रोशनी डालते हुए मौलाना अशफाक को सादगी पसंद इंसान बताया। उन्होंने कहा कि वह एक बेहतरीन शायर और वक्ता भी थे। उनको ‘खतीब उल इरफान’ के नाम से जाना जाता था। शोक सभा में शिया यूथ वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय सचिव सरवर हुसैन नकवी, यूनाइटेड शिया मूवमेंट के प्रवक्ता समर अब्बास जैदी, कल्बे हुसैन फरीद, शाह आलम नकवी, शहाब नकवी, कामरान नकवी, मौलाना वसीम हुसैन नकवी आदि मौजूद रहे।