फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एकतानगर में राहत, डीडीपुरम में रोड बंद होने से आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में सीएम ग्रिड योजना के प्रथम चरण का काम चल रहा है। इसके तहत मॉडल टाउन रोड पर कुष्ठ आश्रम के निकट, डीडीपुरम चौराहे से स्टेडियम रोड पर और एकता नगर रोड पर खोदाई की गई है। इससे आवाजाही में लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। इस बीच कार्यदायी संस्था ने एकतानगर रोड पर खोदे गए गड्ढों को मिट्टी डालकर भरवा दिया है। इससे वहां के लोगों ने राहत की सांस ली है। उनको जाम की समस्या से छुटकारा मिल गया है। डीडीपुरम रोड पर समस्या बरकरार है। वहां सुरक्षा इंतजाम के बिना काम किए जा रहे हैं। वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए भी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

डीडीपुरम में बीडीए उपाध्यक्ष के आवास से लेकर स्टेडियम रोड तक सीवर लाइन और यूटिलिटी डक्ट का काम चल रहा है। सड़क पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद है, लेकिन नगर आयुक्त के निर्देश के बाद भी यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। बीडीए उपाध्यक्ष के आवास से 15 मीटर अंदर जाने के बाद पता चलता है कि रास्ता बंद है। इससे पहले न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है, न ही बैरिकेडिंग की गई है।

धूल-मिट्टी कर रही परेशान
एकतानगर रोड पर खोदाई की वजह से वहां सड़क संकरी हो गई थी। वहां जाम लग रहा था। गड्ढे भर दिए जाने के बाद जाम की समस्या खत्म हो गई है, पर अब वहां उड़ रही धूल और मिट्टी स्थानीय लोगों को परेशान कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



डीडीपुरम रोड पर बैरिकेडिंग कराई जाएगी। खोदाई के बाद जहां भी धूल-मिट्टी उड़ रही है, वहां पानी का छिड़काव कराया जाएगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें