बरेली। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अनिश्चितकाल के लिए काली सूची में डाली गई फर्मों को पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता ने राहत दी है। तीन फर्में फिर से टेंडर डालने की स्थिति में आ गईं हैं। चौथी फर्म का जवाब मिलने पर राहत दी जाएगी।
पीलीभीत के अय्यूब कांट्रैक्टर, सक्षम कंस्ट्रक्शन, जीशान कांट्रैक्टर एंड सप्लायर व एमआई कंस्ट्रक्शन ने निविदा की शर्तों का उल्लंघन किया था। तत्कालीन मुख्य अभियंता ने चारों फर्मों को काली सूची में डाला था। इन फर्मों की ओर से हाईकोर्ट में इस फैसले को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट लिखा है कि किसी फर्म को अनिश्चितकाल के लिए काली सूची में नहीं डाला जा सकता है। इसके बाद मुख्य अभियंता अजय कुमार ने चारों फर्मों को नोटिस जारी किए। नोटिस का जवाब आने के बाद नियत अवधि के लिए काली सूची में डालने के आदेश दिए। यह नियत अवधि नवंबर में पूरी हो गई है। अय्यूब कांट्रैक्टर, सक्षम कंस्ट्रक्शन और जीशान कांट्रैक्टर एंड सप्लायर निविदा डालने के पात्र हो गए हैं। एमआई कंस्ट्रक्शन का प्रत्यावेदन मुख्य अभियंता को मिल गया है। इस फर्म भी जल्द राहत मिलने वाली है।