फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिलने से मिली राहत, अब कोहरा बढ़ाएगा मुसीबत

विज्ञापन
कोहरे में गुजरते वाहन।
विज्ञापन
बरेली। पिछले एक सप्ताह से जारी शीतलहर का प्रकोप अब थमने लगा है। बृहस्पतिवार को दिन में धूप खिलने से आम लोगों को हाड़ कंपाने वाली सर्दी से निजात मिली। धूप खिलने से तापमान में भी उछाल आया। मौसम विज्ञानियों ने अभी तापमान में और उछाल आने का अनुमान लगाया है मगर इस अवधि में कोहरा भी घना होगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में घना कोहरा छाने की बात कही गई है। बृहस्पतिवार सुबह भी कोहरा छाया था। मॉर्निग वॉक पर निकले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे तक कोहरा धीरे धीरे छट गया। 10 बजे तक मौसम पूरी तरह से सामान्य हो गया। पिछले दिनों की तरह सर्द हवाएं भी नहीं चलीं। धूप खिलने से जगह-जगह लोग खुले स्थानों पर धूप में बैठे नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें