फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिन में गुनगुनी धूप से राहत, रात में रिमझिम से बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिसंबर में कड़ाके की ठंड सहने के बाद बृहस्पतिवार को शहरवासियों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। हालांकि, रात नौ बजे से रिमझिम शुरू हो गई। मौसम विभाग ने जनवरी में रात का पारा सामान्य से कम रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में जारी ला-नीना के कमजोर पड़ने से पूरी जनवरी और फरवरी के शुरुआती दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज होेने का अनुमान है। हालांकि, इस बीच पश्चिमी विक्षाेभ की सक्रियता और रिमझिम का सिलसिला जारी रहने से कोहरा कम रहेगा। दिन में चटक धूप निकलेगी। इससे दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा होने की संभावना है।
बृहस्पतिवार को सुबह घने कोहरे के साथ हुई, पर दस बजे के बाद तेज पछुआ हवा चलने लगी। इससे कोहरा छंटा और चटक धूप निकली। नए साल का आगाज चटक धूप से होने पर लोग घरों से निकले। पार्क, मंदिर और बाजार पहुंचे। सड़कों पर आवाजाही बढ़ी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम इनपुट
16.6
5.5
सुबह-शाम घना कोहरा रहेगा। दिन में हल्की धूप निकलेगी। सर्द हवा चलेगी।
सुबह 7:05
शाम 5:28
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें