फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलहाल राहत.. चार दिन बाद फिर छाएगा घना कोहरा

विज्ञापन
demo photo
विज्ञापन

सोमवार को खिली धूप मगर अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट

बरेली। दो दिन पहले छाया घना कोहरा हवा की गति तेज होने से फिलहाल छंट गया है। दिन में धूप खिल रही है, जिससे लोगों को काफी राहत मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक हवा की दिशा बदलने और गति तेज होने से कोहरे का कहर कम हुआ है। करीब चार दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा मगर इसके बाद फिर दो दिन तक घना कोहरा छाने के आसार हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक रविवार की शाम से ही शीतलहर चलनी शुरू हो गई थी। जिसके चलते रात में कड़ाके की ठंड रही और कोहरा भी हावी रहा। सोमवार की सुबह नौ बजे तक कमोवेश यही हाल रहा। जिसके बाद गुनगुनी धूप खिली लेकिन ठंडी हवा के आगे बेअसर रही। शीतलहर के चलते अधिकतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री कम 18.3 डिग्री और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। डॉ. गुप्ता ने बताया कि हवा की दिशा पश्चिम दक्षिण पश्चिम है, चार दिन बाद जिसमें बदलाव के आसार हैं। हवा की दिशा और गति बदलते ही कोहरा हावी होगा। हालांकि, बारिश के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें