फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में युवक को रिश्तेदारों ने बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। कोटेदार की दुकान पर काम करने वाले एक युवक को उसके रिश्तेदार बहाने से कार में बैठाकर ले गए और फिर अपने घर में बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। धारदार हथियार से भी हमला किया। एक आरोपी की पत्नी की मदद से युवक वहां से भाग निकला। उसने कैंट थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करा है।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र के गांव करेली निवासी तेजस वर्मा गांव के ही कोटेदार नईम अंसारी की दुकान पर काम करते हैं। उनका अपने रिश्तेदारों से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। तेजस ने बताया कि रविवार रात उनके रिश्तेदार पीलीभीत के गांव सिरौरी निवासी अनिल ने फोन करके लाल फाटक के पास मिलने के लिए बुलाया। वह मिलने पहुंचे तो अनिल अपने साथी होशियार और एक अज्ञात के साथ बोलेरो गाड़ी में बैठा था। तीनों ने तेजस को गाड़ी में बैठा लिया और फिर होशियार के घर ले गए। वहां बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। चाकू से भी हमला किया। तीनों ने तेजस से यह भी कहा कि उसके भाई के कहने पर ही उसे उठाकर लाए हैं। कुछ देर के लिए तीनों कमरे से बाहर गए तो होशियार की पत्नी ने तेजस की वहां से भाग निकलने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें