फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: रिश्तेदार में पांच साल की मासूम के साथ की हैवानियत, लहूलुहान हालत में मिली पीड़िता

Sun, 23 May 2021 03:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के तिलहर थाना इलाके के एक मोहल्ले में पांच साल की बच्ची शनिवार दोपहर करीब दो बजे खेलते हुए पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार जुनेश के घर चली गई। रिश्तेदार ने बच्ची से दरिंदगी की। काफी देर तक जब बच्ची वापस घर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश की। 
विज्ञापन


परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार के घर देखा तो बच्ची लहूलुहान हालत में चारपाई पर मिली। परिजन बच्ची को लेकर अपने घर आ गए। इसके बाद प्राइवेट नौकरी करने वाले बच्ची के पिता को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे।

वहीं रिश्तेदार के खिलाफ थाने में शिकायत न करने का दबाव पिता पर बनाया गया। दबाव न मानते हुए शनिवार रात करीब दस बजे पिता ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी जुनेश के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


तिलहर थाने के प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का रात में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। बच्ची का इलाज सीएचसी में कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें