फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: पड़ोसी युवक कर रहा युवती को परेशान, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई; पीड़िता की मां ने लगाया आरोप

Tue, 16 May 2023 12:08 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शिव नगर कॉलोनी में रहने वाला युवक कई दिनों से युवती को परेशान कर रहा है। पीड़िता की मां का आरोप है कि युवक के संबंध आपराधिक लोगों से हैं जिस कारण उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रेमनगर इलाके में छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ी हैं। शिव नगर कॉलोनी में एक महिला ने युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं शास्त्री नगर निवासी महिला ने अपने देवरों पर नाबालिग भांजी से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश का का आरोप लगाया है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन


शिव कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उनके घर के सामने रहने वाला युवक उनकी बेटी के फोन पर कॉल करके परेशान करता है। आरोप है कि बेटी को रास्ते में रोककर नंबर ब्लैक लिस्ट से हटाने के लिए कहता है। महिला ने युवक की शिकायत पुलिस से की तो उसने पुलिस के सामने ही अभद्रता की। युवक महिला की बेटी से जबरन शादी करना चाहता है। 

आरोपी के फोन में आपत्तिजनक संदेश 

युवक के संबंध आपराधिक लोगों से हैं जिस कारण उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। वह लोग छह दिन से तहरीर लेकर प्रेमनगर थाने और अशरफ खां छावनी चौकी के बीच घूम रहे हैं। इस मामले में इंस्पेक्टर प्रेमनगर राजेश कुमार सिंह का कहना था कि युवती रिपोर्ट नहीं लिखाना चाहती है, वह चाहती है कि आरोपी के मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक संदेश हैं, जिन्हें डिलीट करा दिया जाए।

दूसरे मामले में शास्त्री नगर निवासी महिला ने अपने देवरों पर नाबालिग भांजी से छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया। भांजी की शिकायत पर जब उनके ड्राइवर पति व उन्होंने आरोपियों से विरोध जताया तो उन्हें बुरी तरह पीटा। बताया कि 12 मई के घटनाक्रम के बाद से तहरीर लेकर घूम रही हैं पर दबंगों पर रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें