फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 27 से

Wed, 19 Aug 2026 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गोरखपुर-दिल्ली के बीच चलने वाली 05057-58 विशेष ट्रेन को नियमित का दर्जा देने और इस गाड़ी को 15095-96 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत के रूप से संचालित करने के निर्णय के बाद रेलवे ने मंंगलवार को ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी। अमृ़त भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से प्रत्येक बृहस्पतिवार और दिल्ली से शुक्रवार को चलेगी।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 15095 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 अगस्त से गोरखपुर से रात 10:45 बजे चलने के बाद खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर होते हुए अगले दिन सुबह 7:59 बजे बरेली जंक्शन आएगी और दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 15096 दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 अगस्त से दिल्ली से दोपहर दो बजे चलने के बाद शाम 7:23 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।



लालकुआं-बंगलूरू विशेष ट्रेन का मार्ग परिवर्तित

बरेली। दक्षिण-पश्चिम रेलवे के मालूर स्टेशन के इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव व अन्य इंजीनियरिंग कार्य के कारण 18 अगस्त को 05073 क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बंगलूरू)-लालकुआं विशेष गाड़ी का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इस ट्रेन को बंगलूरू कैंट, यलहंका, धर्मवरम, डोन, गुंटूर, विजयवाड़ा के रास्ते चलाया जाएगा। ऐसे में गाड़ी का ठहराव कृष्णराजपुरम, बंगारपेट, कुप्पम, जोलारपेट्टै, काटपाडी, रेणिगुंटा,गूडूर, नेल्लूर, ओंगोल और तेनाली स्टेशनों पर नहीं होगा।
विज्ञापन




90 मिनट तक देरी से चलाई जाएंगी दो ट्रेनें
बरेली। रायवाला-देहरादून के बीच इकहरे लाइन खंड के इंजीनियरिंग कार्य के कारण ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे में 14119 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस काठगोदाम स्टेशन से 20 अगस्त से एक सितंबर तक 90 मिनट और 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें