फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कक्षा 9 व 11 के संस्थागत अभ्यर्थियों के पंजीकरण अब 20 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षिक विवरण माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर करना होगा अपलोड
विज्ञापन

लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने छात्र हित में सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9 व 11 के संस्थागत अभ्यर्थियों के पंजीकरण शुल्क और ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। इसके अनुसार अग्रिम पंजीकरण शुल्क जमा करने और ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर कर दी गई है जो 10 सितंबर थी। वहीं संस्था के प्रधान को कक्षा 9 व 11 के छात्रों के पंजीकरण शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र की दर से एकमुश्त कोषागार में जमा करना होगा।

साथ ही शैक्षिक विवरण माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड भी करना होगा। इसी तरह चेकलिस्ट प्राप्त करने और विवरण की जांच करने की अवधि 21 से 23 सितंबर तय की गई है। इस दौरान वेबसाइट पर किसी प्रकार का अपडेशन नहीं किया जाएगा। संशोधन की अवधि 24 से 27 सितंबर 2024 (मध्यरात्रि 12 बजे तक) है। इस अवधि में यदि विवरण में कोई गलती है तो उसे संशोधित किया जा सकता है, लेकिन नए छात्रों का विवरण अपलोड नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


कक्षा 10 व 12 के परीक्षा शुल्क जमा करने की तारीख संशोधित
माध्यमिक शिक्षा विभाग के उप सचिव संजय कुमार के अनुसार परीक्षा वर्ष 2025 के कक्षा 10 व 12 के संस्थागत व व्यक्तिगत अभ्यर्थियों के परीक्षा शुल्क और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि भी संशोधित की गई है। इसके अनुसार 31 अगस्त के बाद प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर कर दी गई है। जो पहले 31 अगस्त थी।

परीक्षा शुल्क की सूचना और शैक्षिक विवरण ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर कर दी गई है। इस तिथि तक सभी विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। उन्होंने बताया कि विवरण की चेकलिस्ट और विवरणों की जांच की 26 से 30 सितंबर तक होगी। इस दौरान वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का अपडेशन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि 01 से 05 अक्तूबर तक केवल विवरणों में संशोधन स्वीकार किए जाएंगे। नए छात्रों का विवरण अपलोड नहीं किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा निदेशक व परिषद सचिव को निर्देश दिया है कि कक्षा नौ व 11 की पंजीकरण व परीक्षा आवेदन संबंधित सभी प्रक्रिया पांच अक्तूबर और कक्षा 11 व 12 की सभी प्रक्रिया 10 अक्तूबर तक पूरी करनी होगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें