फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्नातकोत्तर कोर्स में पंजीकरण आज से

Mon, 01 Jun 2026 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एफईटी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए तकनीकी, व्यावसायिक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण एक जून से शुरू हो जाएगा। बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण पहले से जारी हैं। एमसीए, एमटेक एवं एमएससी पाठ्यक्रमों के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण एक जून से शुरू होगा।
विज्ञापन

एमटेक में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, थर्मल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अध्ययन का अवसर उपलब्ध है। एमसीए में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, साइबर सुरक्षा, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं आईटी में प्रवेश ले सकते हैं। एमएससी पाठ्यक्रम में एमएससी भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व गणित में प्रवेश के पंजीकरण भी एक जून से समर्थ पोर्टल पर होंगे।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के साथ ही बरेली कॉलेज ने एमए, एमएससी व एमकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पोर्टल खोल दिया है। उप प्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि इसके लिए विद्यार्थियों को पहले विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद कॉलेज की साइट पर जाकर परास्नातक पाठ्यक्रम में अपनी जानकारी ऑनलाइन भरनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेल्फ फाइनेंस कोर्स के अलावा कॉलेज में अभी किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा नहीं होगी। फॉर्म जमा करने की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

बीटेक में बीएससी व डिप्लोमा धारकों को लैटरल एंट्री
मीडिया सेल के अनुसार, बीटेक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पहले से संचालित है। डिप्लोमा धारक एवं बीएससी उत्तीर्ण विद्यार्थी लैटरल एंट्री के माध्यम से सीधे बीटेक द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। वहीं, डिप्लोमा पाठ्यक्रम के तहत 10वीं के बाद रोजगारोन्मुखी शिक्षा के लिए अलग-अलग इंजीनियरिंग शाखाओं में तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें