बरेली। राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया के बाद रिक्त सीटों का विवरण वेबसाइट http://www.scvtup.in पर उपलब्ध है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें कोई सीट आवंटित नहीं हुई है। वे 31 अगस्त से दो सितंबर रात 12 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं।
आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य के अनुसार अभ्यर्थी को मोबाइल नंबर, जन्मतिथि व वर्ग की प्रविष्टि वेबसाइट पर करनी होगी। इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन पत्र में प्रवेश के लिए संस्थान का विकल्प दोबारा पंजीकृत करा सकते हैं। पुनरीक्षित विकल्प पंजीकृत नहीं करने पर अभ्यर्थी की ओर से मूल आवेदन में प्रस्तुत किए गए विकल्प के अनुसार उसे तीसरे चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी आईटीआई में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं। संवाद