फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलसचिव की यूआईडी पर फंसी स्कालरशिप

Wed, 31 Aug 2016 01:07 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखड विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध चार सौ से ज्यादा कालेजों के हजारों विद्यार्थियों की स्कालरशिप कुलसचिव का आधार कार्ड न बन पाने की वजह से फंस गई है। स्कालरशिप के लिए आवेदन करने वाले सारे छात्र-छात्राओं का डाटा लॉक करने की अंतिम तिथि बुधवार को शासन से निर्धारित है, जिसके लिए साफ्टवेयर में कुलसचिव का आधार कार्ड नंबर पड़ना है। इसके लिए कुलसचिव डॉ. साहिबलाल मौर्य ने आधार बनवाने को पिछले दिनों आवेदन कर दिया था लेकिन आधार बन नही पाया है। ऐसे में कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग के तमाम छात्र-छात्राएं कुलसचिव से मिले और समस्या सामने रखी। उन्होंने हंगामा भी किया। कुलसचिव ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह स्कालरशिप का डाटा लाक करने के लिए डेट बढ़ाने की मांग शासन से करेंगे। इसके लिए पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें