फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल फाटक ओवरब्रिजः कई दिन से खड़ी है पाइलिंग मशीन, रेलवे ने नहीं शुरू किया निर्माण कार्य

विज्ञापन
लाल फाटक रोड पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

चनेहटी का ट्रैफिक सर्विस रोड पर मुड़ने से लगने लगा है जाम

बरेली। रेलवे ने चनेहटी मोड़ के पास क्रासिंग बंद कर मेन सड़क पर बोर्ड बैरिकेेडिंग लगा दी है। अब चनेहटी रोड के वाहनों को कैंट की ओर जाने के लिए टर्न लेना पड़ रहा है। इससे सर्विस रोड पर जाम लगने लगा है। इधर, रेलवे की लापरवाही का आलम यह है कि यहां पाइलिंग मशीन करीब दस दिन से आई खड़ी है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। रेलवे के लगातार देरी करने से प्रोजेक्ट पूरा करने में अनावश्यक देरी हो रही है।
विज्ञापन

रेलवे ने सितंबर, 2019 में ओवरब्रिज का काम शुरू करने के लिए प्रशासन से मेन रोड बंद करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन जाम की दिक्कत को देखते हुए सेतु निगम ने करीब एक करोड़ की लागत से दोनों क्रासिंग के समांतर सर्विस रोड बना दिया। रविवार को रेलवे ने चनेहटी मोड़ के पास वाले क्रासिंग को बंद कर वहां मेन रोड पर बोर्ड बैरिकेडिंग लगा दी है। इसके बाद चनेहटी और बदायूं की ओर से आने-जाने वाला ट्रैफिक कांधरपुर साइड के सर्विस रोड से होकर गुजर रहा है। इस रोड की चौड़ाई कम होने से यहां जाम की समस्या बनी हुई है। दिन में कई बार लंबा जाम लग जाता है। इसके अलावा रेलवे की ओर से भी इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में लगातार लापरवाही की जा रही है। अभी कैंट की ओर वाले अस्थाई सर्विस रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट होना बाकी है। हालांकि इस सर्विस रोड पर क्रॉसिंग शिफ्ट हो गई है लेकिन उसे चालू करने में देरी की जा रही है।

जनता की बात

मेन रोड कई दिन पहले ही बंद हो गया है। रेलवे ने मेन रोड के फाटक बंद कर दिए है लेकिन अभी निर्माण शुरू नहीं शुरू किया है। - पप्पू, चनेहटी
चनेहटी की ओर से ट्रैफिक घूम कर सर्विस रोड पर आता है। इससे कई बार ट्रकों के मुड़ने के दौरान काफी लंबा जाम लग जाता है। इससे परेशानी हो रही है। -अखिलेश, लाल फाटक

विज्ञापन

सर्विस रोड से होकर इफको, शर्मानगर, कांधरपुर के लोग भी गुजरते हैं। जाम की वजह से उनका काफी समय खराब हो जाता है। रेलवे को जल्द काम शुरू करना चाहिए। - जितेंद्र शर्मा, लाल फाटक
लाल फाटक प्रोजेक्ट जल्द पूरा न होने से स्थानीय दुकानदारों को दिक्कत होती है। जाम और धूल की वजह से कारोबार चौपट हो गया है। - राघव कुमार, लाल फाटक

रेलवे को भी क्रॉसिंग पर जल्द काम शुरू करना चाहिए। उन्हें भी क्रासिंग पर अपने हिस्से का ओवरब्रिज बनाने में कम से कम एक साल का वक्त तो लग ही जाएगा ही। - देवेंद्र सिंह, सीपीएम, सेतु निगम
रेलवे के हिस्से का काम सही गति से चल रहा है। जहां तक जाम की बात है वह स्थानीय प्रशासन को देखना है। - मानसिंह मीणा, एडीआरएम उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें