फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगवार की वजह बने अवैध वाहन स्टैंड पर फिर वसूली शुरू

विज्ञापन
सुधीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

विरोध करने पर टेंपो ड्राइवर को पीटा, इज्जतनगर थाने में दी गई तहरीर
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर शेरू की हत्या के बाद छिड़ी गैंगवार में हो चुके हैं दो और कत्ल

बरेली। गैंगवार की वजह बने इज्जतनगर इलाके के अवैध वाहन स्टैंड पर फिर से वसूली शुरू हो गई है। एक टेंपो ड्राइवर ने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। उसने इज्जतनगर थाने में तहरीर दी है। अवैध स्टैंड पर उगाही को लेकर कुछ साल पहले हिस्ट्रीशीटर शेरू यादव की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद छिड़ी गैंगवार में दो और हत्याएं हो चुकी हैं।
इज्जतनगर में पुराने डाकघर से डेलापीर तिराहे के बीच चलने वाले टेंपो से वसूली के लिए अवैध स्टैंड बना लिया गया है। इस स्टैंड पर उगाही को लेकर कुछ साल पहले हिस्ट्ररीशीटर शेरू यादव की हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप ऑटो ड्राइवर श्याम कश्यप और उसके साथियों पर लगा था, लेकिन पुलिस श्याम को गिरफ्तार कर पाती उससे पहले ही उसकी सुभाषनगर क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद क्योलड़िया निवासी डीके की हत्या की गई। वह भी इस वाहन स्टैंड पर बैठता था। शेरू की हत्या के बाद उसके भाई अनिल यादव की शेरू के दाहिने हाथ कहे जाने वाले ललित से स्टैंड पर वसूली को लेकर ठन गई। इसी दौरान प्रेमनगर पुलिस ने ललित को बाइक लूट के मामले में जेल भेज दिया था। ललित अब जमानत पर जेल से बाहर आ गया है। आरोप है कि उसने अपने एक साथी के साथ स्टैंड पर वसूली भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध स्टैंड की वजह से गैंगवार छिड़ने पर पुलिस ने इसे बंद करा दिया था, लेकिन अब दोबारा से वसूली शुरू होते ही फिर विवाद होने लगे हैं। गुरुवार को नवादा निवासी सुधीर गुप्ता अपने ऑटो में एक महिला सवारी को लेकर जा रहा था तो रास्ते में अवैध वसूली करने वालों ने उसका टेंपो रोक लिया और सौ रुपये मांगे। विरोध करने पर सुधीर की पिटाई कर दी गई। टेंपो में बैठी महिला को भी खींचकर नीचे उतार दिया गया। सुधीर ने वसूली करने वालों को नामजद करते हुए इज्जतनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वाहन स्टैंड पर अवैध वसूली का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर कोई तहरीर आई है तो नियमानुसार जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इज्जतनगर पुलिस को निर्देश देंगी कि किसी तरह की अवैध वसूली हो रही हो तो रोक लगाकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। - श्वेता यादव, सीओ तृतीय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें