फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विदेशों व अन्य राज्यों से पढ़ने आए विद्यार्थियों पर पैनी नजर, खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

Wed, 19 Nov 2025 02:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली कार धमाके के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है। बरेली के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने के लिए बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके लिए बाहरी विद्यार्थियों के सभी प्रपत्रों को दोबारा से सत्यापित किया जा रहा है। स्थानीय अभिसूचना इकाई की ओर से स्थानीय विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत बाहरी विद्यार्थियों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत रुहेलखंड विश्वविद्यालय व अन्य निजी विश्वविद्यालयों में जम्मू कश्मीर समेत बाहरी राज्यों और विदेशों से आये छात्र-छात्राओं के प्रपत्र सत्यापित करने के लिए कहा है। इसी क्रम में रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सभी विदेशी छात्रों के प्रपत्र भी सत्यापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नाइजीरिया के छात्र के पासपोर्ट फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद रुहेलखंड विश्वविद्यालय भी चौकन्ना हो गया है। इसी संबंध मंगलवार को भी एक विशेष बैठक भी बुलाई गई। सूत्रों की मानें तो  रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अध्ययनरत 22 नेपाली छात्रों में से करीब 12 के पास ही पासपोर्ट है। इसके अलावा नाइजीरिया के छात्रों के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से पढ़ने आए छात्र-छात्राओं पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। 

विवि प्रशासन के अनुसार हर विभाग में सेंट्रल कोटे के तहत जम्मू कश्मीर व लद्दाख के छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाता है। इसके अलावा अन्य राज्यों के भी छात्र-छात्राएं स्थानी स्तर पर अध्ययनरत हैं। जिनके द्वारा जमा किए प्रपत्रों की भी जानकारी उच्च स्तर पर मांगी गई है। रुविवि विश्वविद्यालय में जम्मू-कश्मीर के करीब 15 छात्र-छात्राएं इंजीनियरिंग के अलग-अलग विभागों में अध्ययनरत हैं। इसके अलावा निजी विश्वविद्यालयों में भी जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इनके बारे में भी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें