फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बरेली में टूटा रिकॉर्ड.. एक ही दिन में मिले 48 कोरोना संक्रमित, बुजुर्ग की मौत

Thu, 02 Jul 2020 03:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

  • कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद आईवीआरआई और कोर्ट दो दिन के लिए बंद
  • थाना सीबीगंज के तीन और पुलिस वाले संक्रमित निकले
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : AP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ही दिन में 20 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड बुधवार को टूट गया। बरेली में एक ही दिन में 48 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक संक्रमित बुजुर्ग की मौत भी हो चुकी है। उधर, कोरोना संक्रमण का एक-एक केस मिलने के बाद आईवीआरआई और जिला न्यायालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


बुधवार को संक्रमित मिले 48 लोगों में से 43 में संक्रमण की पुष्टि आईवीआरआई की जांच और तीन की ट्रू-नॉट से हुई। दो लोगों की रिपोर्ट कॉरपोरेट लैब से आई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग यह साफ नहीं कर पाया कि संक्रमित मिले 38 लोग कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं। अफसरों ने इस संबंध में गुरुवार को स्थिति साफ करने की बात कही है।

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि आईवीआरआई से मिली रिपोर्ट में सीबीगंज थाने के तीन पुलिसकर्मी, सुरखा छावनी निवासी आईवीआरआई सेंट्रल ऑफिस का कर्मचारी, पंजाबपुरा गुलाबनगर के रहने वाले 57 वर्षीय व्यक्ति, असदुल्लाहपुर मिलक रामपुर की प्रवासी महिला, कीर्तिनगर मॉडल टाउन के 62 वर्षीय बुजुर्ग में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


इसके अलावा गंगापुर के गंभीर बीमार संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। कॉरपोरेट लैब की जांच में सुभाषनगर के दो लोगों को संक्रमित बताया जा रहा है। इन दोनों ने बदायूं में जांच कराई थी। उधर, बुधवार को आईवीआरआई के एक कर्मचारी में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद परिसर को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। 

आईवीआरआई को दो दिन बंद रखकर वहां सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। इस बीच सिर्फ एलपीएम सेक्शन के शेड, जानवरों के शेड, डेयरी, पानी और बिजली जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए उनके प्रभारियों को जरूरत के मुताबिक कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाने को कहा गया है। जजी कर्मी के पॉजिटिव पाए जाने पर कोर्ट को भी दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। 

यह आदेश जिला जज संजय कुमार पचौरी ने दिया है। आदेश के मुताबिक एक जुलाई के मुकदमों में सात जुलाई और दो जुलाई को नियत मुकदमों में आठ जुलाई को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें