फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो वर्षों में सात महाविद्यालयों की मान्यता रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पिछले दो वर्षों में सात संबद्ध महाविद्यालयों की मान्यता रद्द की है। रख-रखाव ठीक न होने के चलते ये कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

रुविवि से वर्तमान में करीब 282 महाविद्यालय संबद्ध हैं। विवि की ओर से कक्षाओं की स्थिति, शिक्षकों की संख्या, प्रयोगशालाओं की स्थिति ठीक होने पर ही रुविवि की ओर से अगले सत्र के लिए अनुमति दी जाती है। पिछले कई वर्षों से महाविद्यालयों की ओर से व्यवस्थाओं को लेकर ढिलाई बरती जा रही है।
इसके चलते पिछले दो वर्षों में सात महाविद्यालयों की मान्यता रद्द की गई है। मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया प्रोफेशनल विभागों के लिए अलग मान्यतापत्र होता है। सामान्य स्नातक व परास्नातक के लिए रिन्युअल प्रक्रिया के तहत मान्यतापत्र महाविद्यालयों को लेना होता है। ये पत्र न लेने से सात महाविद्यालयों की मान्यता रद्द की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें