फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: री-मॉडलिंग का काम शुरू, तीन दिन में 150 से अधिक आरक्षण निरस्त

Sun, 09 Apr 2023 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली-शाहजहांपुर रूट पर बंथरा और रसुइया के बीच शनिवार को री-मॉडलिंग का काम शुरू हो गया। इस वजह से अप और डाउन लाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस बदले रूट पीलीभीत होकर चलाई गई। ट्रेनों के रद्द होने की वजह से तीन दिन में 150 से अधिक आरक्षण निरस्त कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन

शनिवार को टनकपुर से बरेली होते हुए सिंगरोली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया। डाउन लाइन की ट्रेन बरेली से कटरा-तिलहर होकर गुजरने के बजाय पीलीभीत होकर निकाली गई। यह ट्रेन करीब 35 मिनट पहले आ गई।
वहीं अपलाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस को पीलीभीत होकर गुजारा गया। बदले रूट से ट्रेनों को चलाने से सबसे ज्यादा भीड़ पूछताछ काउंटर पर रही। नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर यह रूट अपलोड नहीं होने के कारण ट्रेनों की लोकेशन पता नहीं चल सकी। ट्रेनों के रद्द होने पर बृहस्पतिवार को 56, शुक्रवार को 38 आरक्षण रद्द कराए गए। शनिवार को भी 60 से अधिक रिजर्वेशन रद्द कराए गए।
विज्ञापन


ट्रैक पर दौड़ रही ट्रेन, एप पर दिख रही निरस्त
री-मॉडलिंग के कारण करीब दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। शनिवार को त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन होने के बावजूद रेलवे के एप पर निरस्त दिखाया जाता रहा। ऐसे में यात्री स्टेशन पर पहुंचे तो उन्हें सही जानकारी मिल सकी।

आज से बंद हो जाएंगी छह ट्रेनें
- स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि री-मॉडलिंग कार्य के चलते रविवार को राजरानी, गुवाहाटी, मुगलसराय, काशी विश्वनाथ, जनता और नौचंदी एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। काम 12 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें