बरेली। तीन दिनों तक चले विवाद के बाद मंगलवार को रावण के पुतला दहन के साथ मॉडल टाउन दशहरा मेले का समापन हो गया। सोमवार को महापौर के सिटी ऑफिस में पंजाबी युवा मंच के साथ तय हुआ था कि मंगलवार को पुतलों का दहन किया जाएगा। छत से पुतलों को नीचे लाकर इंदिरा पार्क के मुख्य गेट के सामने दहन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के उपसभापति सर्वेश रस्तोगी ने विवाद पर अफसोस जताया। कार्यक्रम में विशाल मल्होत्रा, मनमोहन सभरवाल, संजीव चांदना आदि ने अपने विचार रखें। मेले को सफल बनाने में नवनीत पाटा, सचिन सभरवाल, राजू सेठी, नवीन आनंद, सुभाष अरोड़ा, जयराम चावला, शिव चावला पप्पी, ओम प्रकाश अरोड़ा, पवन बंगा आदि का सक्रिय सहयोग रहा। मंच के अध्यक्ष नवनीत ने सभी क्षेत्रवासियों को धन्यवाद दिया। संवाद