आलीशान मकान और बेहतर कारोबार करने वालों ने भी राशन कार्ड बनवा लिए हैं। पटेल नगर में जब चेकिंग हुई तो चार कार्डधारक पकड़े गए। उनके कार्ड मौके पर ही रद्द कर दिए गए। पिछले माह से अबतक दस हजार से ज्यादा कार्ड रद्द किए जा चुके हैं।
पिछले दिनों मॉडल टाउन में कई बड़े लोगों के पास राशनकार्ड मिले थे। आज डीएसओ केएल तिवारी जब पटेल नगर पहुंचे तो वहां एक प्रोविजन स्टोर मिला, उसके मालिक ने पत्नी ममता के नाम से कार्ड बनवा रखा था। एक मेडिकल हाल मालिक की पत्नी प्रेमा अग्रवाल कार्ड धारक मिलीं। आलीशान मालिक की पत्नी सुनीता अग्रवाल भी गरीबों का राशन लेती हैं। चेकिंग दल ने जब उन्हें बताया कि वे गरीबों का हक मार रहे हैं तो बगले झांकने लगे। सभी राशनकार्ड मौके पर ही रद्द कर दिए गए। सौरभ सक्सेना, किशोर कुमार, आशीष कुमार चेकिंग में शामिल रहे।
अपात्रों ने कार्ड नहीं सरेंडर किए तो अगले माह होगी कार्रवाई
पिछले एक माह से अब दस हजार से ज्यादा राशन कार्ड रद किए जा चुके हैं। डीएमओ तिवारी ने कहा है कि सभी प्रमुख कालोनी और आबादी में चेकिंग अभियान चलेगा। उन्होंने लोगों से आग्रह कि वे ऐसे कार्ड रद्द कराने में सहयोग करें। अनुचित और तत्व छिपाकर बने कार्डधारकों से आग्रह है कि वे अपने कार्ड सरेंडर कर दें अन्यथा अगले माह चलने वाले अभियान में पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी।