फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिला अस्पताल के वार्ड में रखवाई चूहेदानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल के वार्डों में चूहों की आवाजाही पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को चूहेदानी रखी गई है। साथ ही, चूहों के बिलों के पास दवा डाली गई है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात जिला अस्पताल के वार्ड में चूहों की आवाजाही का वीडियो बनाकर एक मरीज के तीमारदार ने वायरल किया था। अमर उजाला ने बुधवार को मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो खबर का संज्ञान लेकर बुधवार सुबह से ही वार्डों में चूहों की आवाजाही पर अंकुश लगाने की कवायद शुरू हो गई। उनकी आवाजाही के रास्ते, बिल के आसपास चूहेदानी और चूहामार दवा रखवाई गई है। साफ ही वार्ड में सफाई भी कराई गई।
एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि चूहों को पकड़ने के इंतजाम किए गए हैं। स्टाफ को भी रात में निगरानी करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें